फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two police man suspended on charges of misbehaving with Subhaspa in-charge in ballia

Ballia News: सुभासपा प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में चौकी प्रभारी व आरक्षी निलंबित, केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 08:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Mar 2025 08:26 PM IST
सार

Ballia Latest News: बलिया जिले में सुभासपा प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार करने  के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामले में चौकी प्रभारी व आरक्षी निलंबित किए गए। 

विज्ञापन
two police man suspended on charges of misbehaving with Subhaspa in-charge in ballia
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में सुभासपा विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार का मामला गंभीर हो गया है। मामले का संज्ञान लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने कस्बा के चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा व आरक्षी शैलेश कुमार को निलंबित कर दिया। इसकी खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। पुलिस ने उमापति की तहरीर पर एसडीएम के पेशकार और पेशकार की तहरीर पर उमापति पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बांसडीह तहसील में मंगलवार को किसी काम से गए उमापति राजभर के पैर पर कार चढ़ने के बाद एसडीएम के पेशकार से विवाद हो गया। उमापति ने आरोप लगाया कि पेशकार की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक व एक जवान उन्हें कोतवाली ले गए और पिटाई की। वे कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम तक पंचायत होती रही। दूसरे दिन सुबह मामला तूल पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इसकी खबर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लग गई, उनके निर्देश पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन को विधानसभा प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ शाम तक कार्रवाई न होने पर सात मार्च को कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव कार्यक्रम में पार्टी के मुखिया मंत्री ओमप्रकाश राजभर के शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ व किसी आम नागरिक का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। 

डीआईजी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर एसपी ने मामले की जांच के बाद उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा व एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed