फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two drowned while taking a bath in the Ganges river, one died

गंगा नदी में स्नान करते समय दो डूबे, एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 21 May 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Two drowned while taking a bath in the Ganges river, one died
कोतवाली थाना क्षेत्र के माल्देयपुर में गंगा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबने लगे। साथ में गए मित्रों और स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अनीश सिंह (16) पुत्र रविकांत सिंह निवासी विवेकानंद कॉलोनी और आदित्य सिंह (16) पुत्र रामनाथ सिंह निवासी हैबतपुर शनिवार को अन्य मित्रों के साथ माल्देपुर में गंगा नदी में नहाने गए थे। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ये देख अन्य मित्रों ने शोर मचाया तो किसी तरीके से दोनों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अनीश सिंह (16) पुत्र रविकांत सिंह निवासी विवेकानंद कॉलोनी निवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदित्य सिंह (16) को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed