Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Gangster 50000 bounty head arrested in Surat named in five criminal cases STF takes action

बलिया: सूरत से पकड़ा गया 50 हजार का इनामी गैंगस्टर, पांच आपराधिक मुकदमों में है नामजद; एसटीएफ ने की कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 06:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:07 PM IST
सार

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सूरत के पांडेसरा इलाके से 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी समेत पांच आपराधिक मुकदमों में नामजद है। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Ballia Gangster 50000 bounty head arrested in Surat named in five criminal cases STF takes action
यूपी एसटीएफ की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को उत्तर प्रदेश एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ नगरा और बलिया कोतवाली थानों में चोरी समेत कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलिया पहुंची, जहां उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्र ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित इनामी गुजरात के सूरत में रह रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने 12 नवंबर को दोपहर में सूरत शहर के पांडेसरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसाइटी-02, गोवलनगर रोड पर घेराबंदी कर मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल निवासी रुद्रवार, थाना सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने अभियुक्त का न्यू सिविल हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसे सूरत की नौवीं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

न्यायालय से 16 नवंबर को अपराह्न दो बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एसटीएफ टीम उसे लेकर बलिया पहुंची। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ नगरा थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नगरा और बलिया कोतवाली थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed