Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Altercation over land encroachment demolition boundary wall FIR six people action taken court order

बलिया: जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट, चहारदीवारी तोड़ने का आरोप, छह पर प्राथमिकी; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 06:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:38 PM IST
सार

जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट और चहारदीवारी तोड़ने के आरोप में बैरिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की और जमीन की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ballia Altercation over land encroachment demolition boundary wall FIR six people action taken court order
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। विवादित मकान और सहन पर जबरन कब्जे की कोशिश, मारपीट तथा चहारदीवारी तोड़ने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पहले उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन


बकुल्हां निवासी अरविंद कुमार यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चांददियर मौजा स्थित गाटा संख्या 1709 के मकान और सहन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस संबंध में सिविल न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि 29 अगस्त की शाम उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पंचदेव यादव, पुन्नगन उर्फ राजाराम यादव, जगदीश उर्फ सत्यदेव यादव, अरविंद यादव, संजीत यादव और धर्मेंद्र उर्फ भिखारी यादव सहित अन्य लोग विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपितों ने अरविंद कुमार यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे राजकिशोर यादव, संतोष यादव और हरिविशुन यादव के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान महिलाओं की ओर से ईंट-पत्थर चलाने का भी आरोप लगाया गया है। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं।

पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान मकान की चहारदीवारी तोड़ दी गई, जिससे करीब 10 हजार रुपये की क्षति हुई। आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके उलट दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे में उनके पक्ष के लोगों को भी आरोपी बना दिया गया।

बैरिया के एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed