{"_id":"655e39cf16202125340b8e18","slug":"today-shri-harivishnu-will-wake-up-from-yoga-nidra-shehnai-will-echo-ballia-news-c-190-1-svns1007-7531-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आज योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरिविष्णु, गूंजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आज योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरिविष्णु, गूंजेगी शहनाई
विज्ञापन
बलिया। भगवान विष्णु के देवोत्थान एकादशी पर योगनिद्रा से जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर 147 दिनों से लगा विराम हट जाएगा और शहनाई गूंजने लगेंगी। हालांकि नवंबर में विवाह के चार ही शुभ मुहूर्त हैं। लेकिन, दिसंबर में मासांत दोष के बावजूद दस शुभ मुहूर्त हैं। जबकि 2024 में शादी के सबसे ज्यादा 62 मुहूर्त हैं।
फेफना थाना क्षेत्र के थम्ह्नपुरा गांव निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी बुधवार को रात्रि 10:35 बजे लगेगी और अगले दिन 23 नवंबर को रात्रि 8:21 बजे तक रहेगी। इसके अलावा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र बुधवार को शाम 6:57 बजे से वृहस्पतिवार को शाम 5:23 बजे तक रहेगा।
पंडित डॉ. उपाध्याय के अनुसार हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत 23 नवंबर को रखा जाएगा। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक एक महीने खरमास के कारण विवाह वर्जित रहेंगे। मकर संक्रांति के बाद ही शादियां हो सकेंगी।
विज्ञापन
तुलसी विवाह के बाद शुरू होगा सहालग
पंडित डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि शालिग्राम-तुलसी विवाह वृहस्पतिवार को होगा। इसके बाद सहालग का दौर आरंभ हो जाएगा।
नंवबर में चार और दिसंबर में है दस मुहूर्त
नवंबर महीने में विवाह मुहूर्त 24, 27, 28 और 29 नवंबर को मिल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में शादी करने के लिए दस शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। दिसंबर में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 13,14,15 दिसंबर को मुहूर्त हैं।
तीन दिन हैं मासांत दोष
पंड़ित डॉ.अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि दिसंबर में 10,11 और 12 तारीख को मासांत दोष है। इस वजह से शादी-विवाह आदि शुभ कार्य नहीं होगा।