फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three families homeless by fire

आग से तीन परिवार हुए बेघर

Sun, 08 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 08 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three families homeless by fire
आग से तीन परिवार हुए बेघर
कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात अलाव की चिंगारी से एक रिहायशी मड़हे में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में पांच रिहायशी झोपड़ियों के साथ झुलसकर चार बकरियों की मौत हो गई। जबकि एक गांव गंभीर रूप से झुलस गई है। वहीं हजारों का सामान जलकर राख हो गया है और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन


रसड़ा कोतवाली  क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात राघोपुर निवासी  जोगिंदर राजभर ने ठंड से राहत के लिए अलाव जलाया था। रात में किसी समय उससे निकली चिंगारी से उनके रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में जोगिंदर की झुलस कर चार बकरियों की मौत हो गई। हरेंद्र राजभर की दो झोपड़ी जल गई और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


वहीं राजेंद्र चौरसिया की भी दो रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखा इंजन और आटा चक्की के साथ ही 10 कुंतल आटा और 10 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग को सूचना देने के आग को बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed