फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three bike-borne miscreants beat a wedding guest to death.

Ballia News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने बराती की पीटकर हत्या की

Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three bike-borne miscreants beat a wedding guest to death.
सहतवार क्षेत्र के बलेउर में आई बारात में हुई मारपीट में मृतक बड़सरी जागीर निवासी मोहन राजभर। फा - फोटो : gulmarg news
सहतवार/मनियर। रेवती-सहतवार मार्ग पर वार्ड संख्या संख्या 14 में मंगलवार की रात राजभर बस्ती में आई बरात में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मोहन राजभर (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी मोहन राजभर राजकोट (गुजरात) में नौकरी करते थे। 18 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आकर मजदूरी करने लगे। होली मनाने के बाद वापस जाने की योजना थी। मार्च में शादी के लिए सगाई होने वाली थी। इसकी तैयारी चल रही थी। मंगलवार को पड़ोस के रामू राजभर के पुत्र कन्हैया की बरात में सहतवार-रेवती मार्ग स्थित एक लॉज पर दोस्तों के साथ गए थे। द्वारपूजा के बाद अपने साथी विजय राजभर के साथ खाना खाकर जनवासे की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच रास्ते मे अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने रो लिया। बिना कुछ कहे हमला कर पिटाई करने लगे। मोहन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे बरातियों ने मोहन को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस हमले में बीचबचाव में विजय राजभर भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। विजय ने कहा कि बदमाशों ने मोहन की पिटाई क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहतवार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिता राम केवल राजभर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।

------------------
राजकोट में काम करता था मोहन
मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। मोहन गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मोहन की मां सुभावती देवी और बहन किरन बेसुध हैं। मोहन दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई विक्की भाई की मौत की खबर पर राजकोट से गांव के लिए चल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed