फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   three aressted in murder in ballia

मुनीलाल हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार एक फरार

Wed, 09 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
three aressted in murder in ballia
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर में तीन दिन पहले हुई मुनीलाल हत्याकांड के तीन आरोपियों को बांसडीह पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सारंगपुर में छह जून 2021 को मनोज यादव व मुनिलाल यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगेे। जिसमें एक पक्ष के मुनिलाल यादव और उनका पुत्र संजय यादव घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुनिलाल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही मुनिलाल की मौत हो गई। इस मामले में बांसडीह पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसीक्रम में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कीर्तिपुर टीएस बंधे से तीन आरोपी मनोज, सोनू उर्फ विनय और राहुल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed