फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two individuals on hunger strike over student union election date

Ballia News: छात्रसंघ चुनाव की तिथि के लिए दो से अनशन

Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two individuals on hunger strike over student union election date
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने और चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्र नेता हरिओम पटेल, ओमकार सिंह और हार्दिक पांडेय दो नवंबर से महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। छात्र नेताओं ने बताया कि इसके लिए विगत 14 अक्तूबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अक्तूबर के अंत तक छात्रसंघ चुनाव बहाल करने पर निर्णय लेने की मांग की गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि मांग पूरी नहीं होने पर दो नवंबर से अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 28 अक्तूबर को जिलाधिकारी को दोबारा रिमाइंडर पत्र सौंपा गया। इसी दिन महाविद्यालय के प्राचार्य को भी पत्रक देकर चुनाव कराने की मांग उठाई गई। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और उनके प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण मंच है। इसके बावजूद चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, चुनाव की निश्चित तिथि घोषित करने तथा चुनाव कराने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed