{"_id":"6ae4ddf9c49c8420a9079b0c","slug":"up-board-149-centres-set-up-for-high-school-and-intermediate-examinations-177-objections-of-four-different-types-received-ballia-news-c-190-1-bal1002-176192-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए 149 केंद्र बने, चार तरह की 177 आपत्तियां आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए 149 केंद्र बने, चार तरह की 177 आपत्तियां आईं
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है। शासन से परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण हो गया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद शासन से 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गईं थी। इसके लिए पोर्टल भी जारी किए गए थे। इस दौरान परीक्षा केंद्र 149 के सापेक्ष 177 आपत्तियां आई हुई हैंं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन जनपद में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है। जिले में प्रस्तावित 149 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष निर्धारित समयसीमा तक कुल 177 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें चार तरह की आपत्तियां हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर हैं। अब इन आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। समिति के निर्णय के बाद संशोधित सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में छात्र जुट गए हैं। फरवरी में परीक्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा का सिलसिला जारी भी शुरू हो गया है। अभी भी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट फाइनल न होने से छात्रों की समस्या बढ़ती जा रही है।
-- -- -- --
इस तरह की आई सबसे अधिक आपत्तियां--
-मेरे विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए के संबंध में आपत्तियों की संख्या-66
-मेरा विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनने लायक नहीं है-- 10
-विद्यालय की धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी संख्या-- 87
-विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र 10 से 15 किमी दूर किया गया है-- 14
-- -- -- -- -- -
पांच विद्यालयों में 2000 व 22 में 1000 छात्रों की संख्या, मानकों की अनदेखी
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में मानकों की अनदेखी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले के 149 परीक्षा केंद्रों में पांच ऐसे विद्यालय हैं, जहां दो हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, 22 केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इनमें अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 2195 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 1098 व इंटर के 1097 छात्र शामिल होंगे। नरहेजी इंटर कॉलेज नरही में 2182 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 1050 व इंटर के 1132 छात्र भाग लेंगे। वहीं वंशी बाजार इंटर कॉलेज नवानगर में 2158 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 1079 व इंटर के 1079 छात्रों को शामिल किया गया है। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में 2192 छात्र भाग लेंगे। इनमें हाईस्कूल के 1100 व इंटर के 1092 छात्र होंगे। इसी क्रम में पीएन इंटर कॉलेज दूबेछपरा में हाईस्कूल में 993 व इंटर में 1201 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन छात्रों की संख्या 2194 होगी। हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज पूर में 2092 छात्रों की संख्या निर्धारित की गई है। इसमें हाईस्कूल 1019 व इंटर कॉलेज में 1073 छात्रों की संख्या होगी। ऐसे में इन विद्यालयों छात्रों की संख्या अधिक होने से दिक्कत हो सकती है। दोनों पालियों में परीक्षाएं होनी हैं।
-- -- -
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा एक नजर में
परीक्षा केंद्रों की संख्या-- 149
कुल छात्र-113210
हाईस्कूल-- 55289
हाईस्कूल-57921
परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कमेटी की बैठक में किया जाएगा। इसकी बैठक जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में होगी। आपत्तियों के निस्तारित कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा जाएगा। एसडीएम के निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था। -मनोज कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन जनपद में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं हुई है। जिले में प्रस्तावित 149 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष निर्धारित समयसीमा तक कुल 177 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें चार तरह की आपत्तियां हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर हैं। अब इन आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। समिति के निर्णय के बाद संशोधित सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में छात्र जुट गए हैं। फरवरी में परीक्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रयोगात्मक परीक्षा का सिलसिला जारी भी शुरू हो गया है। अभी भी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट फाइनल न होने से छात्रों की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
इस तरह की आई सबसे अधिक आपत्तियां
-मेरे विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए के संबंध में आपत्तियों की संख्या-66
-मेरा विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनने लायक नहीं है
-विद्यालय की धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी संख्या
-विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र 10 से 15 किमी दूर किया गया है
पांच विद्यालयों में 2000 व 22 में 1000 छात्रों की संख्या, मानकों की अनदेखी
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में मानकों की अनदेखी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले के 149 परीक्षा केंद्रों में पांच ऐसे विद्यालय हैं, जहां दो हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, 22 केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इनमें अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 2195 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 1098 व इंटर के 1097 छात्र शामिल होंगे। नरहेजी इंटर कॉलेज नरही में 2182 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 1050 व इंटर के 1132 छात्र भाग लेंगे। वहीं वंशी बाजार इंटर कॉलेज नवानगर में 2158 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 1079 व इंटर के 1079 छात्रों को शामिल किया गया है। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में 2192 छात्र भाग लेंगे। इनमें हाईस्कूल के 1100 व इंटर के 1092 छात्र होंगे। इसी क्रम में पीएन इंटर कॉलेज दूबेछपरा में हाईस्कूल में 993 व इंटर में 1201 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन छात्रों की संख्या 2194 होगी। हरिवंश बाबा इंटर कॉलेज पूर में 2092 छात्रों की संख्या निर्धारित की गई है। इसमें हाईस्कूल 1019 व इंटर कॉलेज में 1073 छात्रों की संख्या होगी। ऐसे में इन विद्यालयों छात्रों की संख्या अधिक होने से दिक्कत हो सकती है। दोनों पालियों में परीक्षाएं होनी हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा एक नजर में
परीक्षा केंद्रों की संख्या
कुल छात्र-113210
हाईस्कूल