{"_id":"6ae4d9855cba43ca310c34e6","slug":"fourth-victim-dies-following-greenfield-expressway-accident-three-families-left-devastated-ballia-news-c-190-1-bal1001-176194-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हादसे में चौथे की भी मौत, तीन घरों के बुझे चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हादसे में चौथे की भी मौत, तीन घरों के बुझे चिराग
विज्ञापन
नरहीं। गाजीपुर जिले के जंगीपुर शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार की सुबह चौथे घायल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। वहीं, स्कार्पियो चालक रमेश वर्मा (32) का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
रिश्तेदार अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि शिवपुर, वाराणसी निवासी 40 वर्षीय रत्नेश मिश्रा ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नरहीं गांव से वाराणसी जा रही स्कार्पियो में पांच लोग सवार थे। जंगीपुर शेखपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी।
हादसे में क्षमा उपाध्याय, उनके बेटे अनमोल और मौसेरे भाई मनोज चौबे की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रत्नेश मिश्रा को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक ही हादसे में तीन परिवारों के चार लोगों की मौत से नरहीं गांव में मातम पसरा है। शुक्रवार को जब मां-बेटे का शव अंतिम संस्कार के लिए घर से निकला तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बारिश के बीच भरौली गंगा तट पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। पिता जयराम उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।