Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Massive four-hour traffic jam at Bharauli roundabout; vehicles lined up for 28 km across all three routes.

Ballia News: भरौली गोलंबर पर चार घंटे का महाजाम, तीनों मार्गों पर 28 किमी तक वाहनों की कतार

Fri, 30 Oct 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Massive four-hour traffic jam at Bharauli roundabout; vehicles lined up for 28 km across all three routes.
भरौली गोलंबर पर लगा वाहनों का जाम। संवाद
नरहीं। भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह से जाम का झाम झेल रहे लोगों को शुक्रवार की सुबह फिर भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह चार बजे गोलंबर के तीनों मार्गों पर लगे जाम ने विकराल रूप ले लिया। गाजीपुर मार्ग पर एनएच-31 पर करीब 18 किलोमीटर और बक्सर-पटना एनएच-922 पर लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

वहीं बलिया मार्ग पर सोहांव तक जाम रहा। करीब चार घंटे तक छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। बारिश के कारण सड़क किनारे फैले कीचड़ ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की मुख्य वजह उजियार गांव के सामने एनएच-31 के किनारे मवेशियों से लदी एक पिकअप का छोड़कर चालक का गायब हो जाना, भरौली में डीसीएम का खराब होना और अमांव मोड़ के पास कंटेनर का सड़क किनारे फंस जाना बताया गया। तीनों स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से गोलंबर के चारों तरफ लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से वाहनों की रफ्तार सामान्य होने लगी।
बारिश के चलते गोलंबर के चारों तरफ सड़कों के किनारे कीचड़ जमा होने से यात्रियों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई। बक्सर, बलिया और गाजीपुर आने-जाने वाले कई यात्रियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। छोटे वाहनों को ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला गया।

जाम से कई यात्रियों की बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें छूट गईं, जबकि स्कूल जाने वाले बच्चे भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके। बलिया और बक्सर के बीच चलने वाली निजी बसों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। भरौली गांव निवासी राधाकृष्ण प्रजापति ने बताया कि गोलंबर के चारों तरफ सड़क के दोनों किनारों पर कीचड़ जमा होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन लगने वाले जाम से आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। लोगों ने जाम से स्थायी निजात दिलाने और गोलंबर के आसपास जलनिकासी व सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि जाम हटाने के लिए पुलिस लगी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed