फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three accused arrested in case of assault on PWD JE

Ballia News: पीडब्ल्यूडी के जेई से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of assault on PWD JE
पीडब्लूडी के जेई के साथ मारपीट के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता विजय प्रताप 17 अक्टूबर को अपने कार्यालय में बैठ कर कामकाज निपटा रहे थे। आरोप था कि इसी दौरान दबंग ठेकेदार उनके कक्ष में घुस आए। उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन


मामले को लेकर पिछले कई दिनों से जिले का माहौल गरम था। पीड़ित जेई ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया । लेकर उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने मामले को लेकर काफी दिनों तक आंदोलन किया गया।
विज्ञापन

वहीं ठेकेदार भी जेई के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह ने बताया कि आरोपी रविन्द्र सिंह पुत्र स्व. शकंर दयाल सिंह निवासी परिखरा थाना बासंडीह रोड, सुधा सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी तपनी थाना सुखपुरा, धनजी यादव पुत्र अमरेश यादव निवासी करनई थाना सुखपुरा को जगन्नाथ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed