फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft by breaking the locks of three shops

Ballia News: तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of three shops
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर चट्टी पर बृहस्पतिवार की रात्रि में एक ही मकान की तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के किराने की सामान के साथ जनसेवा केंद्र व सीएसपी बैंक से तीन लैपटॉप, 22 हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है। पीड़ितों ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सिकन्दरापुर गांव के लल्लन यादव की किराने की व नीरज यादव की जनसेवा की दुकान चट्टी पर स्थित एक मकान में है। उसी में बरेवां निवासी मृत्युंजय यादव की बड़ौदा यूपी बैंक का सीएसपी केंद्र है। बृहस्पतिवार की शाम को सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात्रि में चोरों ने दोनों दुकानों और एक गोदाम के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा खाद्य सामग्री, लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी पैसा लेकर चले गए। शुक्रवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। इसकी जानकारी लोगों ने दुकानदारों को दी।
विज्ञापन

आनन फानन में दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे। देखा कि किराने की दुकान व गोदाम से सामान गायब था। दुकानदार ने बताया कि लगभग दो लाख का समान था। जनसेवा केंद्र से दो लैपटॉप, इन्वर्टर, बैटरी, केबल, दो हजार रुपया, सीएसपी केंद्र से एक लैपटॉप व 12 हजार रुपये नगदी आदि गायब थी। चोरी की इस घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed