फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The world will not forgive those who ban Bajrangbali: Brajesh

बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाने वालों को माफ नहीं करेगी दुनिया : ब्रजेश

Sun, 07 May 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
The world will not forgive those who ban Bajrangbali: Brajesh
शहर के टाउन हाॅल में नगर पालिका बलिया से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में रविवार को पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 के पूर्व देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी। अधिकतर मंत्री लूट खसोट में जेल में थे। योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को खत्म करने का काम किया है।आज बेटियां सुरक्षित हैं। आज हर गांव में पंचायत भवन बना है। लोगों को शासन की सारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बलिया के लोग चार घंटे में लखनऊ पहुंच जा रहे हैं। जिले में जल्द मेडिकल काॅलेज व अस्पताल की सुविधाएं बेहतर होंगी।उधर, रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप लोग एक-एक घर जाकर प्रत्याशी को वोट दिलवाने की गुजारिश करें। देवरिया के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया में सपा को लठैत पार्टी कहते हैं क्योंकि जहां कमजोर गरीब दिखा लाठी के बल पर उसकी जमीन कब्जा कर लेते हैं। प्रदेश में आज बड़े माफियाओं में शुमार अतीक व अशरफ को सीएम ने मिट्टी में मिलाने का काम किया।परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों ने 135 करोड़ मांगा था। 271 करोड़ दिए हैं। 150 करोड़ शुद्ध पानी के लिए लाए हैं। कटहल नाले में 1972 के बाद रेगुलेटर लग रहा है। अब पानी का बहाव तेज होगा। जनसभा में प्रमुख रूप से नागेंद्र पांडेय, विजय बहादुर सिंह, संजय मिश्रा, नकुल चौबे, महावीर पाठक, डम्पू सिंह, अरविंद गांधी, पीयूष चौबे आदि नेता, पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed