फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The victory of truth over untruth with Ravana Dahan

रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य की हुई जीत

Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The victory of truth over untruth with Ravana Dahan
दुबहर क्षेत्र के रामसिंहासन किसान इंटर कालेज के मैदान रावण का किया जा रहा दहन। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। विजयदशमी के दिन शुक्रवार को असत्य पर सत्य की विजय हुई। भगवान राम ने दशानन रावण को मार रामराज्य की स्थापना की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत पांच स्थानों पर रावण का विशाल का पुतला दहन किया गया। नगर के रामलीला मैदान में रावण के पुतला दहन होने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष से रामलीला मैदान श्रीराममय हो गया। वहीं, देखने वाले दर्शकों की भीड़ जमी रही। इस दौरान कई स्थानों पर मेला भी आयोजित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सारे देश में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में श्री शुभनगर रामलीला कमेटी की ओर से विजयदशमी के दिन शुक्रवार को रावण का वध प्रभु श्रीराम ने रावण के नाभि में बाण मारकर किया। नाभि में बाण लगते ही रावण धूं-धूंकर जलने लगा। इस दौरान रंग-बिरंगे पटाखे से आसमान छा गया। यह दृश्य अपने आप में मनमोहक था। इसे देखने के लिए नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हुजूम उमड़ा रहा। इसके अलावा, भृगु आश्रम एवं कदम चौराहे पर भी रावण का विशालकाय पुतला दहन किया गया। उधर, छोटी काशी के नाम से प्रसिद्घ रसड़ा की रामलीला में प्रभु श्रीराम ने दशानन के नाभि में बाण मारकर उसका अंत किया। वहीं दुबहर इंटर कालेज के परिसर में भी रावण के नाभि में प्रभु श्रीराम ने वाण मारकर अंत किया। जबकि खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर नेहरू युवा क्लब एवं व्यापारी संघ के तत्वावधान में आयोजित रामलीला एवं विजया दशमी के दिन रावण का पुतला दहन नहीं किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी रावण के पुतले से आतिशबाजी देखने को मिली। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा रहे। रावण का पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्र में सभी थानाध्यक्ष व सीओ चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed