फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The threat of corona has not been postponed: Dr. Rai

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं: डॉ. राय

Wed, 17 Feb 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
The threat of corona has not been postponed: Dr. Rai
किंदरपुर क्षेत्र के लीलकर गांव में कोरोना वैक्सीन के अनुसंधानकर्ता डॉ. संजय राय को सम्मानित करन? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। क्षेत्र के लीलकर गांव में मंगलवार की शाम को गांव के होनहार डॉ. संजय राय का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। को-वैक्सीन के मुख्य अनुसंधानकर्ता एवं एम्स नई दिल्ली में कार्यरत डॉ. राय के स्वागत समारोह क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी भी शामिल हुए और स्मृति चिह्न अंगवस्त्रम देकर सम्मानित। इस मौके पर डॉ. राय ने कहा कि कहा कि अभी भी कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। हमें इसके लिए पूरी तरह से सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सिकंदरपुर जैसे क्षेत्र में एक एसडीएम के रूप में सेवा करने का मौका मिला है, जहां पर डॉ. संजय राय जैसे अनुसंधानकर्ता रहते हैं। कहा कि उस मां की कोख भी धन्य हो गई होगी, जिसने इस महान सपूत को जन्म दिया। जो आज भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों को कोरोना वायरस नामक बीमारी से बचाने के लिए मानव धर्म व मानवता की निरंतर सेवा करने में लगे हैं। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि डॉ. संजय राय का नाम आते ही हम सबका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कहा कि जिस तरह डॉ. राय मेहनत कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब हम सभी कोरोना नामक बीमारी से पूरी तरह निजात पा लेंगे। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि डॉ. राय जिस भावना के साथ अपना काम कर रहे हैं वह अनुकरणीय है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। डॉ. राय ने को-वैक्सीन से जुड़े तमाम पहलुओं के अनुभव को विस्तार से बताया। कहा कि अभी तक लगभग एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दिया गया है। मेडिकल क्षेत्र सेवा भाव का क्षेत्र है अगर इस क्षेत्र में आना चाहिए तो सेवा भाव के साथ आना चाहिए अथवा नहीं आना चाहिए। इस मौके पर भारतेंदु राय, चंद्रभूषण राय, अरविंद राय, भानू सिंह, रवि राय, संजय राय, चंदन राय, अखिलेश राय, अजीत, रंजीत राय, निकेश राय, खुर्शीद, आलोक, भीष्म यादव, फैजी अंसारी, जसवंत राय ,बृजेश राय, लक्ष्मी राय, ओमप्रकाश यादव, नूर हसन आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता गौरी शंकर राय तथा संचालन डॉ. मोहन कांत राय ने किया। सोमेंद्र कुमार राय फुन्नू ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed