{"_id":"6289225b2111f548f56685b5","slug":"the-princes-raised-slogans-against-the-block-administration-ballia-news-vns6547893127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने ब्लाक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने ब्लाक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। सीयर ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्य कराने में आ रहे अड़चनों को लेकर शनिवार को क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के बीच जारी खींचतान सामने आ गई। प्रधानों ने एकजुटता के साथ तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ब्लाक में चल रहे मनमानी के खिलाफ नोरबाजी की।
प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही क्षेत्र पंचायत से बिना एनओसी के गांवों में काम कराने पर भी आपत्ति जताई। प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख पर मनमानी का आरोप भी लगाया। कहा कि ब्लाक में प्राइवेट कर्मचारी द्वारा मनमाना कार्य किया जा रहा है। कई गांवों में महीनों से मनरेगा से आईडी जनरेट न करने से कार्य बाधित है। जबकि ग्राम पंचायत के एनओसी के बिना ही गांवों में क्षेत्र पंचायत से कार्य कराया जा रहा है। प्रधानों का कहना है कि पंचायत सहायक से लेकर सचिव और बीडीओ तक कमीशन के चक्कर कार्य ही नहीं होने दे रहे है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश गुप्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव, रामाशंकर यादव बाउल, प्रधान देवेंद्र यादव, नरसिंह यादव, शक्ति सिंह, लल्लन पटेल, आशुतोष यादव, दिलीप, रामाधार राजभर, सर्वेश कुमार, कन्हैया समेत सभी प्रधानों ने एकजुटता के साथ एसडीएम से शिकायत की।