फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Out of 299 cases at the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), only 26 were resolved on the spot.

Ballia News: संपूर्ण समाधान दिवस में 299 में से 26 मामले ही माैके पर सुलझे

Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Out of 299 cases at the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), only 26 were resolved on the spot.
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम आनंद वर्द्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान खतौनी में गलत नाम चढ़ने, पत्थर नसब नहीं होने, गलत बिजली बिल आने के मामले आए। चारों तहसीलों में 299 प्रार्थनापत्र आए थे, इनमें से 26 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 109 प्रार्थनापत्र मिले, जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण हुआ और 6 मामलों में टीम गठित की गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक 55 प्रार्थनापत्र राजस्व के, 27 पुलिस के और शेष 27 अन्य विभागों के रहे। डीएम ने शिकायतकर्ता शाहपुर गांव निवासी श्यामदेव यादव की खतौनी में अंश संशोधन से संबंधित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। अधिकांश ऐसे शिकायतकर्ता मिले, जिन्होंने कई बार शिकायत पत्र देने की बात कही, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है और न्याय नहीं मिल पा रहा है। फरियादियों का आरोप है कि अधिकारी बिना जांच के ही रिपोर्ट लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी तहसील में सीडीओ ध्रुव खाडि़या और एसडीएम अशोक सिंह ने फरियाद सुनी। इस दौरान 72 प्रार्थनापत्र मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed