{"_id":"60e47f878ebc3ebf1f1f2b9a","slug":"the-picture-of-five-villages-with-a-scheduled-majority-ballia-news-vns5989998141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित बाहुल्य पांच गांवों की संवरेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित बाहुल्य पांच गांवों की संवरेगी तस्वीर
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य गांवों की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। शासन की ओर से गांवों का चयन कर सूची जिले को उपलब्ध कराया गया है। शासन ने पांच गांवों को विभिन्न विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए कुल एक करोड़ की धनराशि भी समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य गांवों को शासन की ओर से संचालित सभी तरह के विकास योजनाओं और लाभार्थी परक योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए शासन ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य गांवों का चयन करते हुए सूची जिले को उपलब्ध कराई है। शासन ने इन गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया है। गांवों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की पड़ताल करते हुए अधूरे कार्यों को पूरा कराने तथा सभी तरह के विकास कार्यों से संतृप्त करने का निर्देश है। इन गांवों के पात्र लाभार्थियों को आवास योजनाओं व शौचालय निर्माण से भी संतृप्त किया जाना है। शासन ने विकास कार्यों के लिए कुल एक करोड़ की धनराशि समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई है।
इन गांवों को विकास कार्यों से किए जाएंगे संतृप्त
ब्लॉक गांव
रसड़ा महतवार
रसड़ा रजमलपुर
रसड़ा रौआचवर सरया
रसड़ा अखनपुरा
सोहांव शहाबुद्दीनपुर
अनुसूचित बाहुल्य पांच गांवों को विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए शासन से प्रति गांव 20 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इन गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कार्रवाई चल रही है। - अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया