{"_id":"57910c3c4f1c1b7a41c4b947","slug":"the-group-left-kanvrion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों का जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों का जत्था रवाना
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाबा धाम जाने से पहले बालेश्वर मंदिर में जयकारा लगाते भोले के भक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलबम कांवरिया संघ के शिव भक्तों ने सावन के प्रथम दिन विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ जलाभिषेक के बाद बैजनाथ धाम प्रस्थान किया। इस दौरान बोल बम के उद्घोष से वायुमंडल गुंज उठा। उधर मानस मंदिर, बिचला पोखरा स्थित शिवमंदिर, बस स्टेशन शिव चौक सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
डीजे पर अश्लील गीत बजाने व मादक पदार्थ का सेवन करने वाले युवाओं के डांस को लेकर बीते वर्ष कई घटनाएं श्रावण मास में कांवरियों के साथ हुई थी, जिसको लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। प्रशासन ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के ऊपर लाउडस्पीकर नहीं बजाने जाने का नोटिस जारी किया है। साथ ही शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए क्षेत्र का लगातार चक्रमण कर रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि श्रावण मास में कांवरियों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी दशा में डीजे नहीं बजाए और डीजे संचालक अपना एंप्लीफायर थाने में जमा करे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।