फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The contract workers staged a sit-in for various demands

Ballia News: विभिन्न मांगों को लेकर संविदाकर्मियों ने दिया धरना

Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The contract workers staged a sit-in for various demands
बलिया। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ एवं विद्युत मजदूर संगठन के आवाह्न पर विद्युत संविदा कर्मियों ने जेपी सिंह की अध्यक्षता धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विगत कई वर्षों से जनपद के विद्युत उपकेंद्रों पर दस हज़ार रुपये के मानदेय पर आउट सोर्स एसएसओ को सेवा से हटाने और भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से लगभग तीन गुना वेतन पर एसएसओ रखने की कारवाई अन्याय पूर्ण है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर से छह जून 2023 को शक्ति भवन द्वारा जारी उक्त आदेश वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संविदा एवं नियमित कर्मचारियों की मांगों पर अनेक बार हुई वार्ता हुआ था। इसके बावजूद आउट सोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाने, रिक्त सत्तर हजार पदों पर नियुक्ति प्रदान करने सहित अन्य मांगों को पूरा न करने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग किया कि सभी जिलों में ईएसआई की सुविधा प्रदान किए जाने परियोजनाओं में कार्यरत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी सहायक, टीजी 2 और समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे तीन हजार रुपये दिया। कहा कि तीन दिवसीय हड़ताल में ड्यूटी करने वाले संविदा कर्मियों को कार्य से हटाए जाने और हड़ताल के समय काम करने वाले परियोजनाओं और वितरण क्षेत्रों के कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा निलंबित करके स्थानांतरण करने के आदेश को चेयरमैन से वापस लेने की मांग की। सभा को परशुराम ठाकुर, रामश्नेही राय, रमेश ओझा, रामाशंकर, नितीश कुमार, विनोद कुमार सिंह, धनोब यादव, कृपा निधान, चंद्र प्रकाश सिंह, कृपा सिंधु श्रीराम ने संबोधित किया। सभा को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता अरुण कुमार सिंह ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed