{"_id":"6a9884f49d433e7038047ac4","slug":"azamgarhs-daughters-in-the-under-14-and-under-17-finals-ballia-news-c-190-1-svns1008-171969-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अंडर -14 व अंडर-17 के फाइनल में आजमगढ़ की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अंडर -14 व अंडर-17 के फाइनल में आजमगढ़ की बेटियां
विज्ञापन
राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में मेजबान आजमगढ़ की अंडर 14 व 17 बालिका टीम ने अपनी जगह बना ली है।
गत वर्ष की विजेता दोनों टीमों के इस वर्ष भी खिताबी मुकाबले में पहुंचने से स्थानीय खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। टाउन पॉलिटेक्निक खेल मैदान पर खेले गए मुकाबलों में अंडर 14 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने मेरठ को 3-0 व दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने प्रयागराज को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वहीं बालिका अंडर 17 सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने प्रयागराज को 1-0 से पराजित किया।
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए अंडर 17 बालक वर्ग का सेमीफाइनल टाईब्रेकर में गया, जहां बरेली ने गोरखपुर को 4-0 से पराजित किया।
वहीं अंडर 14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में गोरखपुर ने आजमगढ़ को 2-0 से पराजित किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मेरठ ने लखनऊ को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व अंडर 17 बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने बस्ती को 1-0, बरेली ने आजमगढ़ को 2-0, वाराणसी ने मेरठ को 5-0 व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने लखनऊ मंडल को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
समाचार लिखे जाने तक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने सेमीफाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका सभी छह वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद खुर्शीद, पंकज सिंह, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, धर्मेंद्र, अबजार, इंतजार, जमाल, महरूफ, सोनू, पंकज गुप्ता, अशफाक व गयासुद्दीन आदि ने निभाई।
इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद, शशिप्रकाश राय, अनुज सिंह, दानिश मोहसिन, दुर्गविजय सिंह, राजेश कन्नौजिया, संजय यादव, अजय शंकर यादव, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश व पवन आर्य आदि उपस्थित रहे।