{"_id":"578a64cd4f1c1b010513e586","slug":"the-complaint-by-the-victim-advocate-in-beating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पिटाई प्रकरण में पीड़ित ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पिटाई प्रकरण में पीड़ित ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया तहसील प्रांगण में एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ता की पिटाई का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। जिला अस्पताल के डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने बैरिया थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
बैरिया थाना क्षेत्र के करनछपरा निवासी अधिवक्ता सचिन सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (सहरसपाली) में अपना निजी मकान बनाकर रहता है। उसके पैतृक संपत्ति का मुकदमा एसडीएम बैरिया के अदालत में चल रहा है। इसी मुकदमा में कूट रचना करके उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मुझे नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट से 156(3) के तहत आवेदन किया है। जिसके बाद एसडीएम बैरिया ने उनके बड़े भाई मुकेश सिंह को एक दूसरे नंबर से फोन करके बैरिया बुलाया। जब बलिया से एसडीएम बैरिया के कोर्ट में गया तो वहां पर विपक्षी बैठे हुए थे। कुछ ही देर में उन्होंने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
जिसके बाद किसी तरह से तहसील के वकीलों ने मुझे बचाकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बैरिया एसओ संजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।