फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bike was being driven in the locality, the helmet challan was cut

मोहल्ले में चला रहे थे बाइक, कट गया हेलमेट का चालान

Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The bike was being driven in the locality, the helmet challan was cut
मोहल्ले में ही एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे पर 10 कदम की दूरी पर बाइक से जाने पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी नितिन कुमार सिंह, श्यामनरायन सिंह, अर्जुन यादव सहित आधा दर्जन बाइक चालकों का रेवती पुलिस ने उस समय चालान काट दिया गया जब वह लुंगी या लोवर पहनकर गांव के मोहल्ले में ही एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे गांव की गलियों के रास्ते जा रहे थे। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रोज सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली व दर्जनों ट्रकों पर लाल बालू ओवरलोड करके जा रहा है, लेकिन रेवती पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मोहल्ले में ही एक जगह से दूसरे जगह बाइक से जाने पर हेलमेट के लिए उनका चालान काट दिया जा रहा है। इस सम्बंध में पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर करते हुए जांच की मांग की है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि नियमानुसार हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाना चाहिए। फिर भी इस प्रकरण का जांच कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed