फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers are the architects of students' personality development: Dayashankar Singh

शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार : दयाशंकर सिंह

Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teachers are the architects of students' personality development: Dayashankar Singh
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में परिसर में​ ​शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
बलिया। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके ज्ञान, कौशल, संस्कार और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाकर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कहीं। शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह का शुभारंभ परिवहन मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखा और सुना। परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देते हैं। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और बेहतर शैक्षिक प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, बीएसए मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस और नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में कार्यक्रम हुआ। कुलपति नरेंद्र कुमार शुक्ल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों को बधाई दी। कुलपति ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों की बढ़ती जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। कृषि विभाग के छात्रों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुलपति और कुलसचिव एस. एल. पाल को सम्मानित किया गया। पुष्पा मिश्रा, अनुराधा राय, संजीव, नीरज कुमार सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, छबि लाल, नीलमणि त्रिपाठी, लाल विजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विनीत सिंह सहित कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
-------------------------
शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया नमन

बलिया। बांसडीह बीआरसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षकों को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि कुशल शिक्षण से बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘ज्ञान से नवाचार तक : विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य फिरोज खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बेल्थरारोड में भोजपुरी लोक कल्याण परिषद की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। दुबहर में मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने अनूठी पहल करते हुए अति बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। गोपालजी शर्मा, कमला शंकर ओझा, अवध बिहारी चौबे, श्रीकांत चौबे और लाल बच्चन ठाकुर को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट किया गया। सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध जीवनभर बना रहता है। गुरु के दिए संस्कार और मार्गदर्शन जीवन में हमेशा प्रकाशस्तंभ का काम करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाठक समेत मंच के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed