{"_id":"56fff3414f1c1bdc78f0012c","slug":"teacher-suspended-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका नपी, प्रधानाध्यापक सुधारें जीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका नपी, प्रधानाध्यापक सुधारें जीके
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 02 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश सिंह ने शनिवार को एक शिक्षिका को निलंबित करने के साथ ही तीन शिक्षकों को प्रतिकूल टिप्पणी दी है। यही नहीं प्रधानाध्यापक को सामान्य ज्ञान में सुधार करने की भी नसीहत दी गयी है। साथ ही एक शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र नगरा के बरवांरत्ती-पटटी की शिक्षिका माधुरी सिंह बगैर कारण बताए 20 दिनों से अनुपस्थित थीं। जबकि उपस्थित पंजिका में उक्त शिक्षिका का हस्ताक्षर अद्यतन मौजूद था। इसे देखते हुए माधुरी सिंह के अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मण यादव, श्रीमती टुनटुन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने के कारण माधुरी सिंह को निलंबित करते हुए लक्ष्मण यादव और श्रीमती टुनटुन को प्रतिकूल टिप्पणी दी गयी।
बीएसए ने बताया कि इसी शिक्षाक्षेत्र के प्रावि ढेकवारा का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पूछे जाने पर तैनात प्रधानाध्यापक रामनिधि राम बीईओ व बीएसए का नाम तक नहीं बता सके। इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए सामान्य ज्ञान बेहतर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि इसी तरह शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्रावि चिरंजीछपरा का निरीक्षण सीडीओ द्वारा करने पर प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे तथा विद्यालय के शौचालय में ताला बंद था। इस पर उक्त प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल टिप्पणी दी गयी है। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के उप्रावि रामपुरचिट के सहायक अध्यापक विजय शंकर उपाध्याय को अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण निर्गत किया गया है।