फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tahsil School wins title title

तहसीली स्कूल ने जीता खिताबी मुकाबला

Fri, 02 Feb 2018 12:09 AM IST
ballia
ballia Updated Fri, 02 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tahsil School wins title title
खो-खो प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
जिला खो-खो संघ बलिया तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला खो-खो लीग चैंपियनशिप-2018 के समापन गुरुवार को हो गया। बालक वर्ग के फाइनल मैचों में तहसीली स्कूल ने सैक्रेड हर्ट को हराकर कप पर कब्जा जमाया। हार्ड लाइन मैचों में सनबीम स्कूल अगरसंडा ने द होराइजन स्कूल गड़वार को हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के मैचों में तहसीली स्कूल बलिया ने बलिया क्लब हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हार्ड लाइन मैचों में कस्तूरबा रेवती ने सैक्रेड हर्ट स्कूल को हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच का बेस्ट प्लयेर तहसीली स्कूल के ही अजीत शर्मा और नेहा खरवार चुनें गए। मैच में निर्णायक रानी लक्ष्मीबाई अवार्डी खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्विवेदी, राजेश कुमार दूबे रहे। वहीं, टीम कोच व प्रभारी अनिल कुमार कन्नौजिया, कामना चौधरी, पंकज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, बादल भी पैनी नजर रखे रहे।
विज्ञापन


समापन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, शिक्षक नेता निर्भय नारायण सिंह, बब्बन यादव, ओमप्रकाश सिंह, सतेंद्र राय, ममता सिंह, सुधा त्रिपाठी, नूरजहाँ, नैना देवी, सपाम के अलावा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पांडेय, सचिव कनक चक्रधर व कोषाध्यक्ष मु. वसीम ने आभार तथा संचालन अनिल मिश्रा ‘प्रियदर्शी‘ ने किया।
विज्ञापन


बेल्थरारोड ः शहीद राम प्रवेश की स्मृति में गुरुवार को टंगुनियां ग्राम स्थित खेल मैदान पर बॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल और शहीद के दोनों पुत्रों आयुष और पीयूष ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच रसड़ा और सोनाडीह के बीच खेला गया, जिसमें रसड़ा के खिलाड़ियों ने सोनाडीह को 2-1 से शिकस्त दे शानदार आगाज किया। टूर्नामेंट के आयोजक सोनाडीह के प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में नॉर्दन रेलवे पटना, पूर्वोत्तर रेलवे इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ देवरिया की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। वरिष्ठ साहित्यकार पंडित चंद्रशेखर शुक्ल ने शहीद के पुत्रों को सम्मानित किया। असलम राही ,मृत्युंजय शुक्ल, सोनू यादव ,देवेंद्र यादव ,प्रमोद पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed