फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supply interrupted for 15 days due to arbitrariness of electrical workers

विद्युत कर्मियों की मनमानी से 15 दिनों से आपूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

Thu, 22 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Supply interrupted for 15 days due to arbitrariness of electrical workers
बेरुआरबारी। बिजली विभाग द्वारा चलाए गए बकाया वसूली अभियान के तहत 15 दिन पहले मेन सप्लाई काट दी गई, जो आज तक नहीं जोड़ी गई है। जिसकी वजह से बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग का कहना था कि कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने बिल जमा नहीं किया तो सबकी बिजली क्यों काट दी गई। 15 दिन से लाइट नहीं होने की वजह से लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों से शिकायत की है। बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिमाह बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर अन्य लोगों के बकाया बिल होने के चलते मेन लाइन ही काट दी गई है। बिल भुगतान करने वाले लोगों को भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

केशव सिंह, उपभोक्ता।
विद्युत विभाग की कार्रवाई निंदनीय है। गर्मी में अचानक बकाया बिल के नाम पर लोगों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर देना अधिकारियों की मनमानी है। प्रतिमाह बिल जमा करने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण सिंह, उपभोक्ता।
विगत दिनों विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग किया गया है। विद्युत बिल बाकी होने का हवाला देकर मेन लाइन से आपूर्ति बाधित कर दिया। जिन लोगों का बिल जमा नहीं है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हरिहर सिंह, उपभोक्ता
प्रतिमाह बिजली का बिल जमा करते आ रहे हैं। दोपहर में बच्चों, महिलाओं तथा वृद्ध लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है।
दरोगा सिंह, उपभोक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed