फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student politics warmed , enrollment today

छात्र राजनीति गरमाई, नामांकन आज

Thu, 17 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 17 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student politics warmed , enrollment today
जिले में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई है। नगर के  प्रमुख महाविद्यालयों में शुक्रवार को चुनाव मैदान में उतरने वाले  छात्रनेता नामांकन करेंगे। नामांकन को लेकर गुरुवार को तैयारी चल रही थी। अलग-अलग छात्र गुट अपने उम्मीदवार के नामांकन को जोरदार तरीके से करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



नगर के कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतीश चंद्र  कालेज, टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन की तैयारी गुरुवार को अंतिम दौर में रही। इसको लेकर कुंवर सिंह कालेज में नामांकन के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। वहीं छात्र-छात्राएं भी चुनाव में उतरने वाले भावी प्रत्याशियों पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन



कॉलेज की छात्राओं को मानना है कि छात्रसंघ का अध्यक्ष और मंत्री उसे ही चुना जाना चाहिए, जो  छात्रहित में कार्य करें और माहौल बेहतर बनाए।  कहा कि छात्राओं के वोट के लिए तो प्रत्याशी उत्सुक दिखते हैं लेकिन उनके हित के बारे में कोई छात्रनेता नहीं आगे आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में अब महिलाओं को चुनाव मैदान में उतरने की जरूरत है। कुंवर सिंह  स्नातकोत्तर महाविद्यालय की चुनाव अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा ने बताया कि  नामांकन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कालेज में कुल 2214 छात्र मतदाता है।  शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय आदि का नामाकंन होगा।



जबकि नाम वापसी 20 दिसंबर को होना है। कालेज में नामांकन के समय  पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहेगी। इसी तरह नगर के सतीश चंद्र  कालेज और टीडी कालेज में भी शिक्षक एवं कर्मचारी छात्रसंघ नामांकन में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed