{"_id":"618951093206f01cc9502f40","slug":"sp-leader-narad-rai-attacked-on-bjp-in-ballia-on-comment-on-jinna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना पर सियासत: पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा से पूछा, जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे आडवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्ना पर सियासत: पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा से पूछा, जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे आडवाणी
Mon, 08 Nov 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:02 PM IST
सार
बलिया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। पूछा कि लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद अली जिन्ना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिए गए बयान पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के निशाना साधने पर अब पूर्व मंत्री एवं सपा नेता नारद राय ने राज्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला है। बलिया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
स्वयं से पूछना चाहिए कि भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे? भाजपाइयों को अपने दल का इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मोहम्मद अली जिन्ना के योगदान को याद करके उनकी मजार पर चादर चढ़ाने गए थे। इसी योगदान को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना का स्मरण किया था।