फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social distancing is not being followed in hospitals

बैंक, अस्पतालों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Thu, 11 Jun 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is not being followed in hospitals
बैंक, अस्पतालों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन

बेल्थरारोड। अनलॉक 1 लागू होने के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। दुकानों को खोलने की छूट मिलने के बाद नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। सरकारी दफ्तरों में भी लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। लेकिन कहीं भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। मेन रोड के अलावा बस स्टेशन गली और लक्ष्मीनारायण पिक्चर पैलेस मार्ग पर स्थित कपड़े और अन्य चीजों की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानों पर सामान को बेचते समय दुकानदार और ग्राहक द्वारा मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही दुकानों के सामने ग्राहकों के लिए सुरक्षा घेरा भी नहीं बनाया गया है। बैंकों और अस्पताल पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। एक ओर दुकानें खुल रही हैं, वहीं दुकानों के सामने पटरियों पर अनावश्यक रूप से दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। हालात देख ऐसा प्रतीत होता है कि लोग कोरोना महामारी की भयावहता से वाकिफ होने के बावजूद एहतियात बरतने के प्रति सजग नहीं है, जो स्वस्थ जीवन के लिए शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed