{"_id":"38a0a66bcfc504e0f5478d3b1178561c","slug":"sixty-years-accounted-robbers-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ साल तक लूटने वाले मांग रहे हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ साल तक लूटने वाले मांग रहे हिसाब
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने सोमवार को एक्सप्रेस-वे को लखनऊ-बलिया से जोड़ने, जनपद को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने सहित अन्य 11 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीएम शरद कुमार सिंह को सौंपा गया। उन्होंने कहा बलिया के विकास के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया में शिक्षा, समानता, शोषण मुक्त जैसे मौलिक अधिकार तथा चिकित्सा, सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का दम घुट रहा है। इस सरकार में उप्र का तालिबानीकरण हो गया है। कहा कि 60 साल तक देश को लूटने वाली कांग्रेस हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन
सपा के मंत्री गणों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे जनपद से प्रदेश के तीन-तीन कैबिनेट मंत्री है, लेकिन यह यहां विकास करने के बजाय लूट-खसोट कर वाराणसी और लखनऊ में बंगला बना रहे हैं। इतना ही नहीं हर विभाग को मंत्रीगण बांट रखे हैं, जहां के अधिकारी हर महीना मंत्री के यहां लिफाफा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जो कभी टेंपो चलवाता था वह आज मंत्री बनने के बाद पांच-पांच फार्चूनर से चलने लगे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि ये पैसा कहां से आया ? मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मांगों के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल जल्द राज्यपाल से मिलेगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 25 नवंबर को बलिया जिले के एनएच-31 पर पडने वाले सभी चट्टियों पर चक्काजाम किया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर पांच जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन। इसके बाद 23 जनवरी को रेल और रोड फिर से जाम कर दिया जाएगा।