{"_id":"93687beabcc16a2da13bc64e4705a826","slug":"six-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में छह लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरौली-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार दोपहर बाद बाइक को चपेट में लेने के बाद जीप के पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार दो समेत छह लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए।
इनमें से तीन को सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। खबर मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।
बिहार के बक्सर गोलंबर से शुक्रवार दोपहर बाद यात्रियों से भरी एक जीप जिला मुख्यालय आ रही थी। जीप में कुल 14 यात्री सवार थे। इसमें से सात महिलाएं मनियर के नवका बाबा दर्शन-पूजन के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
भरौली से आगे सोहांव गांव के पास जीप की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित जीप सड़क किनारे शीशम के सूखे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो समेत छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
उनके सिर से अधिक खून निकला था। जान गंवाने वालों की पहचान बिहार के बक्सर के सारीमपुर निवासी जीप चालक एकराम (30), बक्सर के तुरहा टोली निवासी लालसा (35), कैथपुरा शिवमंदिर निवासी उर्मिला देवी (40), अरशद अली (20) के रूप में हुई है। दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई।
गंभीर रूप से घायल बक्सर के मछरहट्टा पुल निवासी बसंती (40), तुरहा टोली निवासी विश्वकर्मा (40), हेवांती देवी (30) को सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर डीएम मुरली मनोहर लाल, एसपी राजू बाबू सिंह, एडीएम खेमपाल सिंह, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह अस्पताल पहुंच गए।