फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shabby vehicles soon to be auctioned

जर्जर वाहनों को जल्द नीलाम करें

Sat, 03 Jan 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 03 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shabby vehicles soon to be auctioned
समाधान दिवस कार्यक्रम में शनिवार को जिलाधिकारी यशवंत राव और पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह शहर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान फरियादियों की कम भीड़ रही।
विज्ञापन

 इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया तथा लावारिस गाडि़यों तथा मुकदमे की गाडि़यों की सूची बनाने का निर्देश दिया। नीलामी कराकर थाना परिसर को जल्द साफ करने का भी निर्देश दिया।

एसपी ने हर घटनाओं पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों की समस्या के निस्तारण के बाद डीएम और एसपी दुबहर थाने की ओर चले गए।


दुबहर प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, उपजिलाधिकारी बच्चा लाल मौर्या दुबहर थाने पहुंचे और निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने फरियादियों को समझाते हुए बताया कि सरकार की ओर से शुरू किया गया थाना दिवस कार्यक्रम जनता के त्वरित न्याय के लिए उपयोगी है। थाना दिवस में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के लोग अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित करके जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हैं।
विज्ञापन


 एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का कार्यक्रम बलिया जनपद में सराहनीय है। लोगों को इससे न्याय मिल रहा है। दुबहर थानाध्यक्ष इल्ताफ हुसैन ने बताया कि समाधान दिवस पर कुल चार फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो का त्वरित निस्तारण करते हुए दो समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है। इस मौके पर एसआई आत्मानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, नंद किशोर राय के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed