फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven weapons recovered, two arrested

Ballia News: सात असलहे बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Seven weapons recovered, two arrested
निकाय चुनाव को लेकर चेकिग में जुटी नरही पुलिस के हाथ शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात अवैध असलहे बरामद किए हैं। जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। मौके से दो बाइक के साथ ही कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि नरही थाना प्रभारी पन्ने लाल शनिवार की हमराहियों के साथ लक्ष्मणपुर चौराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कथरिया की तरफ से दो मोटरसाइकिलों से चार संदिग्ध व्यदौलतपुर तिराहे की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास काफी मात्रा में अवैध असलहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए दो व्यक्ति अभिषेक सिंह निवासी ग्राम पिपराकला थाना नरही और अभिषेक यादव निवासी ग्राम बिलरिया थाना नरही को गिरप्तार किया। उनके कब्जे से सात अवैध तमंचे, दो बाइकें बरामद हुईं। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश दीपक तिवारी निवासी ग्राम बहुआरा थाना सहतवार और रजनीश गुप्ता निवासी ग्राम बाबातर थाना नरही फरार हो गए। गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ नरही, शहर कोतवाली, दुबहर, सुखपुरा आदि थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed