फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven-day Shri Ram Katha inaugurated

सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ

Fri, 05 Mar 2021 05:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Seven-day Shri Ram Katha inaugurated
बेल्थरारोड। महाशिवरात्रि के अवसर पर समाजसेवी दिनेश जायसवाल के आवास पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। मानस मर्मज्ञ पंडित अमरनाथ त्रिपाठी की देखरेख में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाले महा रुद्राभिषेक एवं श्री सीताराम यज्ञ के पूर्व आयोजित किया गया। व्यासपीठ से मानस मर्मज्ञ पंडित त्रिपाठी ने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का विस्तृत रूप से विवेचन किया। उन्होंने गृहस्थ जीवन के बारे में विस्तार से समझाया। कहा, गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग परमात्मा की कृपा पा सकते हैं। गृहस्थ जीवन यापन करने वाले प्राणी मन, कर्म और वचन से ईश्वर की आराधना करें तो उन्हें निश्चित रूप से अलौकिक सुख की प्राप्ति और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति स्वत: हो जाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है। उन्होंने राम के कल्याणकारी स्वरूपों की चर्चा करते हुए उनकी महिमा का बखान किया। संगीतमय श्रीराम कथा को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो राम के जयकारे लगाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 12 मार्च को होगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed