फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scope for power sub-stations

बिजली के लिए घेरा सब स्टेशन

Thu, 30 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 30 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Scope for power sub-stations
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी स्थित पावरग्रिड के सब स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। नौ सूत्री मांगों के समर्थन में छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे बेल्थरारोड तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर ने जिस सपने के साथ पावर ग्रिड के सब स्टेशन की स्थापना कराया था, वह पूरा नहीं हो सका। आज यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा, लखनऊ, गुजरात, राजस्थान सहित कई प्रांतों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है लेकिन पास के गांवों के लोगों को कोई फायदा नहीं मिला। लोगों को बिजली नहीं दी जाती, जिन्होंने अपनी जमीनें दी।
विज्ञापन


इनकी कुर्बानी का कोई फायदा क्षेत्र के लोगों को देखने के लिए नहीं मिल रहा है। बता दें कि इससे पूर्व भी जनपद को 24 घंटे बिजली दिलाने के लिए पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने 23 जनवरी, 2014 को विशाल धरना दिया था। उसके बाद पूर्व विधायक ने करीब एक साल तक आंदोलन की चिंगारी जलाए रखा लेकिन चुनाव के बाद यह मुद्दा गौड़ बनकर रह गया। इसके बाद यहां लगी आग से भड़के लोग सुविधा के तौर पर जिले को 24 घंटे बिजली दिलाने के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को धरना के साथ ही विशाल प्रदर्शन भी किया गया। उसी दिन छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में चेताया था कि 30 जुलाई को अगर बिजली मुहैया कराने के प्रकरण में कोई ठोस कवायद नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसी को आधार बनाकर क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के छात्र, युवा, महिला और पुरुषों ने घेराव तथा धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगला धरना जिला मुख्यालय पर पंचायती चुनाव के बाद किया जाएगा। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, लालबहादुर सिंह, आनंद सिंह, बंटी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed