फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools notice wrong information

गलत सूचना देने विद्यालयों कोे नोटिस

Sun, 08 Oct 2017 10:03 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 08 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Schools notice wrong information
up board
ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए कॉलेजों के संचालकों ने सूचनायें दर्ज की थी। उसमें अधिकांश सूचनाएं गलत पायी गई है। ऐसे में इन विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की करवाई करने से पहले कारण बताओ नोटिस दी गई है। यह मामला डीआईओएस की जांच में सामने आया है। अगर यही स्थिति रही तो इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारित करने में काफी दिक्कते आएगी।
विज्ञापन


बीते दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने कई उच्चतर माध्यमिक तथा इंटर कालेजों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें सभी विद्यालयों ने अपने बेबसाइट के माध्यम से सीसीटीवी और कमरों की संख्या अंकित कराया था। लेकिन डीआईओएस के निरीक्षण में विद्यालयों में तमाम खामियां मिली। कई विद्यालयों में तो बैठने लायक स्थिति नहीं रही। वहीं कुछ विद्यालयों के पास भवन के नाम पर कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन


जबकि इस बार आनलाइन केंद्र बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिया था कि जहां  सीसीटीवी कैमरे होंगे उन्हें ही बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जबकि अधिकांश स्कूलों ने बोर्ड की प्रथम वरीयता वाले सीसीटीवी और कक्षों के बारे में कोई कार्रवाई तक नहीं की। करीब 80 फीसदी विद्यालयों ने बोर्ड के मानक को कागजों में तो पूरा कर दिया है। लेकिन उन्होंने अब तक सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगाया। परीक्षा के लिए कक्षों की संख्या भी बढ़ा दी गई। लेकिन निरीक्षण में कोई भी विद्यालय सौ फीसदी खरा नहीं उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड परीक्षा किन विद्यालयों पर कराई जाएगी। यह यक्ष प्रशभन बना हुआ है। हालांकि तीन दिन के भीतर ही डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रबंधक गणों से स्पष्टीकरण मांगा है। कारण न बताने की दशा में क्या इनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed