{"_id":"570263564f1c1b7745c8115c","slug":"school-chalo-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन...’
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई स्कूल चलो रैली के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन...’ आदि नारे दिए।
दुबहर संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र दुबहर के एनपीआरसी अखार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल अखार, प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नंबर-एक तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नई बस्ती के सैकड़ाें बच्चे, अभिभावक और शिक्षकों ने रैली निकाल क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
अखार के प्रधान सुनील कुमार सिंह तथा एनपीआरसी समन्वयक अरुण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गणेश सिंह, अजहर हुसैन, नागेंद्र पाठक, अनिल कुमार, दुर्गेश सिंह, विभूति नारायण पांडेय, सरिता तिवारी, श्वेता गुप्ता, मधु श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार एनपीआरसी आमघाट के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल रघुनाथपुर पर स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान अवधेश यादव एवं समन्वयक आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहतवार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सोमवार स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मीना देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर सह समन्वयक संजय कुमार, पंकज कुमार,धनंजय कुमार, नीतू पाठक, सरिता देवी, संतोष मिश्रा, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।