{"_id":"5ee8f5b78ebc3e43413387cc","slug":"scam-murder-loot-dominated-in-the-state-ramgovind-chaudhary-ballia-news-vns5305353127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में घोटाला, हत्या, लूट व रेप का बोलबाला: नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में घोटाला, हत्या, लूट व रेप का बोलबाला: नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
बांसडीह। सूबे में इस समय अफसर सुबह से शाम तक घोटाला करने, अपराधी और सामंत हत्या, लूट व रेप के बल पर आम आदमी को सताने तथा सरकार त्राहि-त्राहि की वास्तविकता को छिपाने और उजागर करने वालों पर एफआईआर कराने में लगी है। सूबे में लगातार 144 धारा लागू होने की वजह से लोग इस भयावह स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर कर अपना रोष भी नहीं प्रकट कर पा रहे हैं। ये बातें सोमवार को जारी ऑनलाइन प्रेसनोट में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कही।
उन्होंने कहा कि काकोरी लखनऊ में दिनदहाड़े डकैती होना व पशुधन विभाग में घोटाला तो केवल नमूना है। नीचे से ऊपर तक सबकुछ नियोजित और संस्कारित होने के कारण इस सरकार में जो जहां है, वहीं सरकारी धन को निजी धन बनाने में लगा है। लेनदेन में सबका साथ सबका विकास होने के कारण किसी को इन कुकृत्यों को अंजाम देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। कहा चाहे टेंडर का घोटाला हो या नियुक्ति या मलाईदार पोस्टिंग का। सूबे में सबकुछ नियोजित और संस्कारित ढंग से हो रहा है। सूबे में 144 धारा लगाने के मामले में लोग सड़क पर उतर कर रोज हो रही शर्मनाक घटनाओं के विरोध में अपना रोष भी नहीं प्रकट कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि वह जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे और उत्तर प्रदेश को हत्या, लूट, रेप, आगजनी, सामंती उत्पीड़न और घोटालों आदि से बचाने के लिए एक बड़े आंदोलन की अनुमति मांगेंगे।