फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sampling of one of the laborers working on the washing pit

वाशिंग पिट पर काम किए मजदूरों में से एक की हुई सैंपलिंग

Sat, 02 May 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sampling of one of the laborers working on the washing pit
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन के वाशिंग पिट पर कार्य कर चुका एक मजदूर छपरा में कोरोना पॉजिटिव मिला था। लॉकडाउन के बाद उसके साथ काम करने वाले करीब दस मरीज बलिया में क्वारंटीन हो गए थे। सूचना मिलते ही काजीपुरा स्थित रह रहे मजदूरों की जांच मेडिकल टीम ने की। छपरा में पॉजिटिव मिले मरीज के करीब रहे एक व्यक्ति की सैंपलिंग भी की गई।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे स्टेशन के वाशिंग पिट पर काम करने वाला एक मजदूर छपरा में कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह करीब 34 अन्य मजदूरों के साथ 14 अप्रैल को पैदल ही अररिया छपरा के लिए निकल गया था। बिहार पहुंचने पर सभी की जांच पड़ताल की गई थी। जिनमें बुखार के लक्षण मिले उन्हें क्वारंटीन कर उनका सैंपल भेजा गया था। जिसमें से एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मॉडल रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन पहुंची मेडिकल टीम ने जांच पड़ताल कर पॉजिटिव मरीज के बेहद करीब रहे एक व्यक्ति की सैम्पलिंग की।
विज्ञापन

वहीं उसके साथ काम करने वाले अन्य दस मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की। वाशिंगपिट निर्माण कार्य में बिहार के मजदूर कार्य कर रहे थे। जिसमें अधिकतर मजदूर 14 अप्रैल को पैदल ही बिहार के लिए निकल लिए थे। शेष करीब दस मजदूर यहीं रह गए थे। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग जांच कराई गई और सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। इस बाबत कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. हुद्दा ने बताया कि बलिया से छपरा गया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सूचना मिलते ही यहां रह रहे मजदूरों की जांच पड़ताल की गई। पॉजिटिव मरीज के करीब रहे एक अन्य मरीज का सैंपल लिया गया है। शेष यहां रह रहे अन्य दस मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिलने से उनकी सैंपलिंग नहीं की गई। सभी को क्वारंटारीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed