फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak par dhan rop kar jataya virodh

सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

Wed, 06 Jul 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 06 Jul 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के भृगुआश्रम-जापलिनगंज और राजपूत नेउरी में सड़क निर्माण एवं नाली सफाई को लेकर मोहल्लेवासियों ने बुधवार को चित्रगुप्त मंदिर के सामने सड़क पर धान रोपकर नगर पालिका प्रशासन के नीतियों का विरोध किया। इस दौरान नपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



छात्रनेता विकास पांडेय लाला ने कहा कि नपा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढे के रूप में तब्दील हो चुकी हैं। कई बार टेंडर निकालने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। थोड़ी सी बरसात के बाद नगरपालिका के स्वच्छता की पोल खुलने लगी है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरा आश्वासन देकर नगरवासियों को शांत कराया जा रहा है। कहा कि निविदाएं होने के बाद आखिर टेंडरों को किन परिस्थितियों में निरस्त किया जा रहा है। कहा कि सिर्फ दो माह का मौका लेने से नगर का विकास नहीं होने वाला है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क का निर्माण अतिशीघ्र नहीं कराया गया तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संगीता पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार ठाकुर, बेबी देवी, आरिफ खां, धीरज राय, रेखा, अभिषेक तिवारी, पंकज पटेल, सूर्यपाल पटेल, कृष्ण पटेल, धनजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed