फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolve to imbibe Buddha's thoughts

Ballia News: बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Sun, 07 May 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Resolve to imbibe Buddha's thoughts
सम्राट अशोक क्लब की ओर से इंद्रौली मलकौली स्थित आनंद बौद्ध बिहार परिसर में रविवार को तथागत भगवान बुद्ध की 2586वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि के उद्घोषों के बीच लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि पूरी दुनिया बुद्ध के विचारों पर चल कर विकास कर रही है। हम केवल उनके विचारों की बात तो करते हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं करते हैं। भगवान बुद्ध के विचारों में सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान है। उनका मानना था कि जीवन में दुख का कारण इच्छाएं हैं। इन्हें ज्ञान द्वारा समाप्त किया जा सकता है। यह अच्छे कर्म द्वारा संभव है। उन्होंने अलौकिक शक्तियों के बजाय विवेक एवं तर्क पर जोर देने का उपदेश दिया। विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि बुद्ध इकलौते महामानव हैं जिन्होंने एक ही दिन वैशाख पूर्णिमा को जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं परिणिर्वाण प्राप्त किया। समारोह को तुलसी सिंह मौर्य, नागेंद्र कुशवाहा, नंदा वर्मा भंते सुगतप्रिय, भंते आनंद, श्याम कुमार भारती आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता स्वामीनाथ मौर्य एवं संचालन ओंकार सिंह मौर्य ने किया। मनोज मौर्य ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed