फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ready market ... just now color-fashioned late

बाजार तैयार...बस अब रंग जमने की देर

Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ready market ... just now color-fashioned late

भृगु की तपोभूमि पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला के मीना बाजार में दूकानें सज गई है। ग्रामीण इलाकों से मेलार्थी भी आने शुरू हो गए है। दूकानें सजने के साथ मीना बाजार की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। हालांकि मेले में पानी की कमी के चलते दूकानदारों को काफी फजीहत का सामना उठाना पड़ रहा है। जबकि मेला प्रशासन का दावा है कि मेले में सभी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।

विज्ञापन



महर्षि भृगु के शिष्य दर्दन मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले पर दिनों दिन ग्रहण लगता जा रहा है। जहां एक तरफ मेले के बिगड़ते स्वरुप को लेकर गैर प्रांतों एवं जिलों से आए दूकानदार चिंतित है। वहीं बहुत सी व्यववस्थाएं अब तक नहीं की गई है। मेले में दूकानदारों को पीने, नहाने और खाना बनाने के लिए हैंडपंप की कोई खास व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। वहीं मेले में उड़ रहे धूल को शांत करनेे करने के लिए  पानी का छिड़काव भी समय से नहीं होना दूकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


आलम यह है कि बुलंदशहर, कानपूर, दिल्ली, छपरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद से आए दूकानदार अपनी बेबसी किससे कहें। उनका मानना है कि मेले की व्यवस्था हर अच्छी होनी चाहिए। लेकिन मेले की व्यवस्था में विकास की जगह विनाश हो रहा है। जिससे मेले में कम ग्राहक आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से आए दूकानदार सब्बीर ने बताया कि अब तक दूकानों को लेकर आने वाले दूकानदार मेले में भीड़ और व्यवस्था को देखकर खुश रहते थे। लेकिन इस बार पीने के लिए पानी को भी तरसना पड़ रहा है। वहीं क्राकरी की दूकान लेकर आए खुर्शीद ने बताया कि अब दिनों दिन मेले का स्वरुप बिगड़ता जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन एवं मेला प्रशासन खुद जिम्मेदार है। मेला इलाके में अधिकांश स्थान पर मकानें बन गई है। जिससे मेला को काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed