फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ravindra Kushwaha filed nomination, 13 pamphlets sold

Ballia News: रविंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन, 13 पर्चे बिके

Thu, 09 May 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Kushwaha filed nomination, 13 pamphlets sold
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 10 और सलेमपुर के लिए तीन नामांकन पत्र लिए गए। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने प्रस्तावकों के साथ चार सेट में नामांकन किया। उन्होंने सीआरओ कार्ट में सीडीओ ओजस्वी राज को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

रविंद्र कुशवाहा 2014 और 2019 में सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। रविंद्र कुशवाहा को सुखपरा इंटर कॉलेज में आयोजित विजय संकल्प रैली के उपरांत नामांंकन करने आना था, लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आने में विलंब होने से जनसभा देर से आरंभ हुई।
विज्ञापन

इस वजह से रविंद्र को जनसभा को बीच में छोड़कर अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ नामांकन के निकलना पड़ा। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का वाहन और उनके प्रस्ताव व समर्थकोंं की गाड़ी पार्टी का झंडा नहीं लगा था। नामांकन के उपरांत सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण करवाया है तो मंदिर के नाम पर वोट मांगना उसका हक हैं। कहा कि लोकसभा में बहुत सारा काम पूरा हो चुका है, जो बाकी है, उसको पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नामांकन के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के काफिले को रोकने के लिए जीजीआईसी के पास बैरिकेड व पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। प्रत्याशी के अलावा अन्य वाहनों को पुलिस ने वाहनों को रोक दिया लिहाजा प्रस्तावक भी फंस गए, जिसमें बांसडीह की विधायक केतकी सिंह भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed