फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Questions raised on police action

Ballia News: पुलिसिया कार्रवाई पर खड़े किए सवाल

Sun, 21 Sep 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on police action
बेल्थरारोड कस्बा निवासी मृतक ​शिक्षक देवेंद्र यादव के परिजनों से मिलकर वार्ता करते विधान परिषद
बेल्थरारोड। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने रविवार को शिक्षक हत्याकांड व लूट के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में घायल जिन अपराधियों पर पुलिस ने वारदात में शामिल होने का दावा किया है, उसकी तस्दीक परिवार से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अध्यापक से लूटी गई चेन और अंगूठी की बरामदगी के बाद उसकी पहचान मृतक के परिजनों से कराई जाए। यदि परिजन इसकी पहचान कर लेते हैं, तभी माना जाएगा कि पुलिस का दावा सही है। महज दो लोगों को पकड़ कर चालान कर देना ही इस मामले का पर्दाफाश नहीं कहलाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन अभी तक किसी के ऊपर संदेह जाहिर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में, घटना का रहस्य या तो विद्यालय को लेकर सामने आ सकता है या फिर पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि हत्या किसी कारणवश हुई या सिर्फ चेन लूटने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह इस जघन्य वारदात को विधान परिषद में उठाएंगे। हम प्रयास करेंगे कि पुलिस की भूमिका पारदर्शी हो और वास्तविक रूप से घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को ही पकड़ा जाए। उधर, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मृत शिक्षक के परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed