{"_id":"695562c26ca091c3380090ac","slug":"put-up-hoardings-of-adulterators-at-intersections-ballia-news-c-190-1-bal1001-154981-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चौराहों पर मिलावटखोरों के होर्डिंग लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चौराहों पर मिलावटखोरों के होर्डिंग लगाएं
विज्ञापन
बलिया। जिला स्तरीय खाद्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने मिलावटखोरों व अर्थदंड वाले व्यापारियों के होर्डिंग चौराहों पर लगाने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि एक अप्रैल से 30 दिसंबर तक 306 छापे मारकर 343 खाद्य नमूने लिए गए। कुल 358 जांच रिपोर्ट मिली। इनमें 162 नमूने अधोमानक, 39 नमूने असुरक्षित तथा 21 नमूने मिथ्या छाप पाए गए। फेल नमूनों में 156 वाद न्याय निर्णायक अधिकारी (एओ कोर्ट) में तथा 43 वाद न्यायिक न्यायालय में दायर किए गए। न्याय निर्णायक अधिकारी एओ कोर्ट में 233 वादों का निस्तारण करते हुए 3 लाख 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों के नमूने निर्माण इकाइयों एवं बड़ी फर्म से लिए जाएं। न्यायालय से सजा अथवा अर्थदंड पाने वाले मिलावटखोर खाद्य व्यापारियों का विवरण समाचार पत्रों व मीडिया के माध्यम से प्रचारित करें।
-- -- -- -
जल्द निर्धारित हो स्ट्रीट फूड हब निर्माण का स्थल
डीएम ने न्यायिक न्यायालय से संबंधित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए मॉनिटरिंग सेल की बैठक में इस विषय को रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद में खोवा निर्माण इकाइयों की पहचान कर गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट फूड हब के लिए स्थल निर्धारण के लिए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बलिया से वार्ता कर पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बिना लाइसेंस खुले में मीट व मछली बिक्री का मुद्दा उठाया। कार्रवाई का सुझाव दिया। आबकारी विभाग, खाद्य रसद विभाग, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग से समन्वय बनाकर लाइसेंस एवं पंजीकरण के लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। एनजीओ प्रतिनिधि प्रदीप शुक्ला ने भी अर्थदंड का विवरण समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का सुझाव दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय आदि रहे।