फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Puja special buses run for festival convenience late 10 buses will be operated passengers appear upset

UP: त्योहार...सुविधा के लिए चलाई गई पूजा स्पेशल नौ घंटे लेट, 10 बसों का होगा संचालन; परेशान दिखे यात्री

Sat, 18 Oct 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 05:31 AM IST
सार

Special Train for Festival: आगामी त्योहारों को देखते हुए रेल और बसों की व्यवस्थाओं को बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन लेट हो गया। यात्रियों को इसके लिए परेशान होना पड़ा। वे लोग एप के माध्यम से ऑनलाइन पड़ताल करते रहे।

विज्ञापन
Puja special buses run for festival convenience late 10 buses will be operated passengers appear upset
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद उतरने और चढ़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: दीपावली, छठ पर्व पर महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए रेलवे ने 11 से ज्यादा पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित स्पेशल ट्रेनें दो से नौ घंटे विलंब से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन


पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया भी अधिक है। यात्रा पूरी करने में भी ये ट्रेनें सामान्य की अपेक्षा दोगुना समय ले रही हैं। ट्रेनों के विलंब होने से इसमें सवार यात्री परेशान हो जा रहे हैं। कई तो बीच में उतरने को मजबूर हो जा रहे हैं। शुक्रवार को 04651 जयनगर- अमृतसर अपने निर्धारित समय 12.25 बजे की जगह रात 9.35 बजे नौ घंटे विलंब से पहुंची। 
विज्ञापन


07651 जलना- छपरा स्पेशल पूजा स्पेशल सुबह 3.40 बजे की जगह 9 घंटा लेट दोपहर 12.31 बजे पहुंची। 04090 आनंद बिहार- पटना स्पेशल ट्रेन छह घंटे लेट से पहंुची। 04़137 ग्वालियर बरौनी सुपरफास्ट 12.05 बजे की जगह 1.40 घंटा लेट से 2.18 बजे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुए लोग

जलना-छपरा पूजा स्पेशल से पहुंचे सुखपुरा निवासी संतोष वर्मा ने बताया कि दूसरी ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण पूजा स्पेशल में टिकट आरक्षित कराया। जबलपुर में ट्रेन निर्धारित समय से चार घंटे लेट पहुंची। उम्मीद थी कि रास्ता में कवर कर लेगी लेकिन प्रयागराज में छह घंटे से अधिक लेट रही। 

आनंद विहार टर्मिनल से पहुंचे गायघाट निवासी कमलेश गुप्ता ने बताया की सभी ट्रेनों में 200 सौ से ऊपर वेटिंग थी। स्पेशल ट्रेन में कंफर्म टिकट मिला तो खुशी थी। छह घंटे बाद पहुंचा रही है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा की त्योहार को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन व कई स्थानों पर निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। स्टेशन पर यात्री सुविधा का विशेष ध्यान है।

दिल्ली कानपुर व लखनऊ के लिए स्पेशल बसों का संचालन
दीपावली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज दिल्ली, कानपुर व लखनऊ के लिए पूजा स्पेशल बसों का संचालन कर रहा है। एआरएम प्रेमचंद ने बताया कि त्योहार में भीड़ को देखते हुए यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष ध्यान है। दिल्ली के लिए दो, कानपुर से चार व लखनऊ के लिए 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। मांग पर बढ़ने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed