फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Public Hearing Portal: Complaints

जन सुनवाई पोर्टल: शिकायतों का लगा अंबार

Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Public Hearing Portal: Complaints
बलिया। लॉकडाउन के दौरान जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायतों की भरमार हो गई है। सामान्य दिनों की तुलना में लॉकडाउन के दौरान पोर्टल पर अधिक मामले दर्ज किए गए। अभी भी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति सामान्य नहीं होने के कारण अधिकांश लोग जन सुनवाई पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज कराते हैं। हालांकि जनसुनवाई पोर्टल पर मनमाने तरीके से निस्तारण कर अधिकारी व कर्मचारी आंकड़ों को दुरुस्त करने का खेल कर रहे हैं और समस्याओं को लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में पोर्टल पर हर माह 600 शिकायतें दर्ज होती थीं लेकिन लॉकडाउन के दौरान शिकायतों में गिरावट आई। अधिकारियों की मानें तो लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से जून तक हर माह करीब 200 शिकायतें ही आईं। लेकिन जुलाई व अगस्त माह में शिकायतों की संख्या में इजाफा हुआ है और हर माह करीब 620 शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों की मानें तो लोग कोरोना संक्रमण को लेकर कार्यालयों में आने से बच रहे हैं और कार्यालयों में भी कर्मियों की उपस्थिति पूरी नहीं रहती जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिकायतकर्ता ऑनलाइन शिकायतों पर जोर दे रहे हैं। हालांकि जन सुनवाई पोर्टल पर आंकड़े का खेल किया जा रहा है और बिना मौके पर ही गए मामले का निस्तारण कर दिया जाता है। बतौर उदाहरण लिलकर निवासी राकेश राय ने कहा कि ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर तीन महीने में तीन बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने बिना पैमाईश किए ही मामले का निस्तारण कर दिया और इस जमीन पर पक्की दिवार बना ली गई। भरौली गांव निवासी व गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने कहा कि जन सुनवाई पोर्टल कई बार सार्वजनिक गड़ही पर अतिक्रमण की शिकायत की गई लेकिन बिना पैमाईश किए ही गोलमटोल जबाव लगाकर हर बार शिकायत का निस्तारण कर दिया गया जबकि अतिक्रमण के कारण गड़ही का पानी एनएच 31 पर बह रहा है और सड़क भी क्षतिगस्त हो चुकी है। गड़वार निवासी सुमेर ने कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद उनके खेत की पैमाईश होने से राहत मिली और विवाद समाप्त हो गया। इसी तरह कोटवां के रामप्रसाद ने कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने उनके जमीनी विवाद का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

--------------
अगस्त महीने में आई शिकायतें व निस्तारण
तहसील शिकायतें निस्तारण
बलिया 630 598
सिंकदरपुर 590 562
रसड़ा 640 622
सीयर 603 571
बांसडीह 622 595
बैरिया 520 509
--------------------
शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त करने का निर्देश दिया गया है। अगर बिना जांच पड़ताल किए शिकायत का फर्जी निस्तारण करने पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम आसरे, एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed